औरंगाबाद, मार्च 26 -- कुटुंबा पंचायत के पूरब बाजार स्थित पनछहिया पईन का जीर्णोद्धार अब लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे लंबे समय से सिंचाई और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। पईन के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में जल निकासी बाधित हो रही थी और किसानों को सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मुखिया अनिता कुमारी ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था, जिसके बाद कार्य को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि लघु सिंचाई विभाग ने सिसोदिया कंस्ट्रक्शन को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके तहत लगभग तीन सौ मीटर पक्का नाला बनाया जाएगा और शेष हिस्से में मिट्टी की सफाई व खुदाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य एक-दो दिनों में शुरू होने की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.