हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। सीसीटीवी वाइस रिकार्डिंग में चल रहे बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है। रविवार को दोनों मूल्यांकन केंद्रों मे 403 परीक्षकों ने 7659 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब 5212 कापियां मूल्यांकन को अवशेष रह गई है। मुख्यालय के दो मूल्यांकन केंद्रों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से सीसीटीवी वाइस रिकार्डिंग की निगरानी में शुरू हुआ था। अब तक 95 फीसदी से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। दोनों मूल्यांकन केंद्रों में महज 5212 बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को अवशेष बची है।जिला विद्यालय निरीक्षक एमके गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज में रविवार को 147 परीक्षकों ने 3722 उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.