कानपुर, फरवरी 20 -- कल्याणपुर। पनकी रतनपुर निवासी 55 वर्षीय रामकिशन कमानी कारीगर थे। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे किनारे वर्कशॉप चलाते थे। पैर में चोट लग जाने के चलते इन दिनों उनका बेटा राजकमल ही काम संभालता है। शुक्रवार को वह बैसाखी के सहारे हाईवे किनारे खड़े थे। तभी एक वाहन उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.