कानपुर, मई 31 -- कल्याणपुर। पनकी के रतनपुर से रविवार को एक हाईस्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसके कपड़े, चप्पल और साइकिल नहर किनारे मिलने पर परिजन छात्र के डूबने के आशंका जता रहे हैं। पनकी पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ नहर में छात्र की तलाश में जुटी है। ईडब्ल्यूएस कालोनी, रतनपुर निवासी प्राइवेट कर्मी संजीव कुमार शुक्ला का 16 वर्षीय बेटा अनुभव हाईस्कूल का छात्र है। बहन पलक ने अनुभव को अपनी एक सहेली के घर से अंग्रेजी की किताब लाने के लिए भेजा था। लेकिन, बहुत देर बाद तक वापस न आने पर बहन ने सहेली को फोन किया, जिस पर उसने अनुभव के किताब लेकर वापस जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- दोस्तों के साथ नहाते में रामगंगा पोषक नहर में डूबा कक्षा दस का छात्र अन्य दोस्तों से भी जानकारी न मिलने पर परिजन परेशान हो गए। पिता संजीव अनुभव को ढूं...