कानपुर, जून 2 -- कल्याणपुर। पनकी में किशोर की मौत के मामले में हत्या का आरोप लगाकर शव रखकर जाम लगाने पर पनकी पुलिस ने आठ नामजद समेत 58 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या की रिपोर्ट के मामले में पूरी जांच शिवराजपुर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। शिवराजपुर थाना प्रभारी ने पनकी थाने में पहुंचकर आरोपित किशोर के बयान भी लिए। पनकी नहर में डूबने से 1 जून को 16 वर्षीय अनुभव शुक्ला उर्फ सानू की मौत हो गई थी। परिजनों ने दो घंटे तक पनकी नहर किनारे शव रखकर हंगामा किया था। पोस्टमार्टम के बाद शव रतनपुर चौकी के पास पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्य मार्ग को जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान आशुतोष शुक्ला, पवन बाजपेई, राजा श्रीवास्तव, अरविंद उर्फ गुड्डू कुश...