कानपुर, मई 21 -- कल्याणपुर। रतनपुर के अरावली अपार्टमेंट निवासी प्राइवेट नौकरी करने वाले 30 वर्षीय नवनीत विश्वकर्मा पत्नी प्रियंका के साथ रहते थे। बुधवार रात साढ़े नौ बजे प्रियंका ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उनके पति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो नवनीत का शव पंखे से लटकता मिला। जिसके बाद पुलिस और फारेंसिस टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू काले की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- जयपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति पर हत्या का आरोप; थाने के बाहर 10 घंटे धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...