पनकी में नंदी व हनुमान गोशालाओं का निरीक्षण किया
कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर। भारतीय गो रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने पनकी स्थित गोशालाओं का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चन्द्रानंद गिरी महाराज (जूना अखाड़ा) के निर्देशन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मुन्ना हजारिया, संयोजक जगमोहन सिंह, कानपुर प्रभारी गोरे लाल और जिला अध्यक्ष भरत पांडेय साहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पनकी स्थित नंदी गोशाला एवं पनकी मंदिर के ठीक सामने स्थित हनुमान गोशाला का निरीक्षण किया। गोवंश के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा और संचालकों से जानकारी ली। अपने हाथों से केला और गुड़ खिलाया और गो सेवा का संकल्प दिलाया। महामंत्री मुन्ना हजारिया ने कहा कि गो रक्षा केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.