कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी हाईवे पर चालक को झपकी आने के कारण लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में लोडर चालक की मौत हो गई। उन्नाव के ढखिया हसनपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार किसान था और लोडर भी चलाता था। परिवार में तीन भाई प्रदीप, कुलदीप, आशू हैं। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को वह लोडर में आम लादकर चकरपुर मंडी जा रहा था। पनकी हाईवे पर एलएमएल चौराहे के पास हादसे में उसकी मौत हो गई। पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि झपकी आने के कारण हादसे की आशंका है। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी आने से टाइल्स लदा ट्रक 20 फुट गहरी खाई में गिरा,बाल-बाल बचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...