कानपुर, जून 4 -- कानपुर। पनकी में ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पनकी जीआरपी ने जांच पड़ताल की। गंगागंज गांव निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार सब्जी विक्रेता थे। परिवार में दो बेटे किशव व गोपी है। परिजन ने बताया कि बुधवार दोपहर खाना खाने के बाद वह शौच के लिए निकले थे। देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू की। देर रात परिजन पनकी धाम चौकी पहुंचे तो हादसे की जानकारी हुई। परिजन ने फोटो देखकर शव की पहचान की। जीआरपी के अनुसार, रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...