कानपुर, मार्च 9 -- पनकी मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महंत जितेंद्र दास महाराज व कृष्ण दास महाराज ने भक्तों संग होली खेली। इस अवसर संस्कृत वेधशाला के 50 से अधिक छात्रों ने भगवान के भजन गाए व नृत्य किया। मंदिर प्रांगण में भक्तों ने फूलों की होली खेली। राधा रानी की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर शुक्ला, हरिओम दास, सुमितपांडेय, डॉ.हेमंत मोहन, शुभम शर्मा, कमलेश त्रिवेदी, उमेश कुमार, अंकित पांडे, साजन शुक्ला, माधव दास आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...