कानपुर, फरवरी 28 -- कल्याणपुर। पनकी मंदिर पुलिस चौकी के पास कंबल में लिपटा एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पनकी एसीपी समेत पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस की माने तो शव दो से तीन दिन पुराना है। शव को संभवतः कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...