कानपुर, फरवरी 28 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी मंदिर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला का शव कंबल में लिपटा नाले में पड़ा मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा मोर्चरी भेज दिया। महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पनकी के गणेश शंकर विद्यार्थी नगर स्टेशन मोड़ के पास शनिवार को लगभग 35 वर्षीय महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। महिला ने पीले रंग में सफेद धारी का कुर्ता, गुलाबी रंग की छापेदार सलवार व नाक में बाली पहनी हुई है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने शव की जांच पड़ताल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव लगभग तीन दिन पुराना है। साथ ही कंबल में लिपटा होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.