कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। पनकी इलाके में 45 करोड़ से तीन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा मैनावती मार्ग से बैराज को कनेक्ट करने के लिए दो नए मार्ग बनाने के साथ ही न्यू कानपुर सिटी में भी रोड बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन चार विकास कार्यों पर केडीए 95 करोड़ रुपये खर्च करेगा।शनिवार को केडीए द्वारा जारी किए गए टेंडर के मुताबिक पनकी क्षेत्र में ही भाटिया होटल के निकट चौराहे से पनकी धाम स्टेशन तक अवशेष मार्ग को बनाया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान मंदिर से पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पनकी क्षेत्र में ही पावर प्लांट से कैम्ब्रिज चौराहे तक तीन किलोमीटर तक मॉडल रोड विकसित की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.