कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में पनकी क्रिकेट एकेडमी ने चंद्रा क्रिकेट एकेडमी को 34 रन से पराजित किया। मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पनकी क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में 161 रन बनाकर आलआउट हो गई। टीम की ओर से उदयराज ने 46 रन, वैष्णव ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में दुष्यंत ने तीन, वंश सक्सेना ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी चंद्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 35 ओवर में नौ विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव यादव ने नाबाद 66 रन बनाए। गेंदबाजी में ऋषभ विश्वकर्मा ने चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। ऋषभ विश्वकर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...