फतेहपुर, मार्च 25 -- मलवां। सदर तहसील के पनई इनायतपुर गांव में बुधवार को राजस्व व पुलिस टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया। पनई इनायतपुर गांव के पश्चिम दिशा में विनोद पुत्र भगवती प्रसाद कोरी ,संदीप पुत्र रामबली कोरी, शिव कांति पत्नी स्वर्गीय राजाराम कोरी ,मानसिंह, शिवकरण धीरेंद्र कोरी पुत्र राधेलाल द्वारा सुनील त्रिवेदी के खेतों के बगल में घूर गड्ढे की जमीन पड़ी हुई थी। जिसमें लोगों ने गोबर पाथने व जानवर बांधने का काम किया जा रहा था। उक्त जमीन पर अस्थाई रूप से कुरिया व पक्की ईंटों का कमरा बनाकर छत पाट कर वहीं पर रहने लगे थे। जिसकी शिकायत आइजीआरएस के माध्यम से सुनील कुमार ने शिकायत की गई थी। जिसे संयुक्त टीम ने जेसीबी द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.