पद से बड़ा था पंडित कमलापति त्रिपाठी का कद
चंदौली, सितम्बर 4 -- पीडीडीयू नगर। पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा कि राजनीति में पद तो बहुतों को मिलता है, लेकिन पद से बड़ा कद विरले ही बना पाते हैं। कमलापति की पहचान मुख्यमंत्री, रेलमंत्री या सांसद से कहीं आगे थी। उन्होंने कहा कि चंदौली को 'धान का कटोरा' बनाने में नहरों और सिंचाई व्यवस्था के विस्तार में कमलापति जी का बड़ा योगदान रहा। उस दौर में प्रचार के साधन नहीं थे, फिर भी उनके काम आज भी गांवों में याद किए जाते हैं। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पूर्वांचल की जरूरतों को राष्ट्रीय स्तर पर रखा, लेकिन अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चंदौली पंडित कमलापति त्रिपाठी की रही है कर्मभूमि : ललितेश पति वे किसी एक दल की नहीं, पूरे पूर्वांचल की साझा विरासत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.