नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चुनाव आयुक्तों में मतभेद के आरोपों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के साथ सरकार को भी घेरा है। एसआईआर के मामले में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्होंने सीईसी को सरकारी गवाह बनने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश की चुनाव प्रणाली के साथ जो कुछ किया गया, वह देशद्रोह है। इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी जांच का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- पद से इस्तीफा देकर गवाह बन जाएं ज्ञानेश कुमार: राहुल गांधीराहुल गांधी के आरोप कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए अपने दावों को दोहराते हुए कहा कि पहले यह ब...