पद यात्रा निकाल किशोरियों ने दी प्रेरक संदेश
भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर गुरुवार को डॉ. शंभूनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा विशेष जागरूकता पद यात्रा निकाली गई। इसमें किशोरियों ने औराई ब्लॉक क्षेत्र के नौ गांव में भ्रमण कर महिलाओं और युवतियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक की। इस दौरान अभियान सहयोगी दीक्षा सिंह ने बताया कि माहवारी स्वच्छता आज भी समाज में उपेक्षित विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं बेहद सराहनीय हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बिचौलियों और अव्यवस्थाओं के कारण वास्तविक लाभार्थियों तक उनका लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। हमारा उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि सरकारी की योजनाओं को हर जरूरतमंद किशोरी तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी लड़की संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा या स्वास्थ्य से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- माहवारी स्वच्छता दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.