लखनऊ, फरवरी 25 -- आरआई को एमवीआई बनाया, जांच नहीं करा रहे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश के लिए सवारी वाहन सहित अन्य कॉमर्शियल वाहनों की तकनीकी जांच करने को आरटीओ कार्यालयों में तैनात आरआई (रीजनल इंस्पेक्टर तकनीकि) को एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) बना तो दिया गया, लेकिन उनसे जांच नहीं कराई जा रही है। नतीजतन मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते हुए बसें धड़ल्ले से चल रही हैं, जिसके कारण हादसे भी हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने दो साल पहले आरआई के पदनाम बदलते हुए उन्हें एमवीआई बना दिया। सड़क पर जांच के लिए उन्हें प्रवर्तन का प्रशिक्षण दिया जाना था, जो कि अब तक नहीं दिया गया। पदनाम बदलने के बावजूद उनसे सड़क पर वाहनों की औचक तकनीकी जांच का काम नहीं लिया जा रहा है। यह अधिकारी पूर्व की तरह कार्यालय में बैठ कर वाहनों की फिटनेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.