नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी ने कहा है कि इसके रोकथाम और नियंत्रण में हर कोई बराबर का जिम्मेदार है। बेदी ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस पद पर हैं, क्योंकि हर किसी का इसमें योगदान होता है। पद जितना ऊंचा होगा, जिम्मेदारी उतनी ही बड़ी होगी। हम सभी विफल रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से भी और सामूहिक रूप से भी। हम हर तरह से भुगत रहे हैं। कोई भी इससे अछूता नहीं है। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि एक-दूसरे पर दोष मढ़ने से समाधान नहीं निकलेगा। समाधान जिम्मेदारी लेने में है। खुद से पूछें कि मैं क्या कर सकता हूं? यह न सोचें कि दूसरे क्या कर सकते हैं। इस मुहिम में हर कोई एक नेता भी है और एक अनुयायी भी। सबकी एक ही आवाज है। एक ही संकल्प है। जरूरत है आत्म-चिंतन की। एक राष्ट्रीय चरि...