गंगापार, जनवरी 7 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। माघ मास में चल रही द्वादश माधव परिक्रमा के क्रम में बुधवार की शाम अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरी संतों के साथ घूरपुर के बीकर गांव स्थित पद्म माधव मंदिर पहुंच कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद सुजावन देव मंदिर पहुंचे और वहां भी पूजा अर्चना की। उनके स्वागत में प्रधान देवरिया राजीव गिरी, पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...