अमरोहा, मई 27 -- गजरौला। मंगलवार शाम दिल्ली से रूद्रपुर जाते समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी स्थानीय एक होटल में कुछ देर के लिए ठहरे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि पद्म भूषण सम्मान किसी और को मिले लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना था कि वह समाजसेवा में अग्रणी रहे हैं और उन्हें सम्मान मिलना समूचे उत्तराखंड और पहाड़ की जनता को सम्मान देना है। इसीलिए इसके लिए उनका चयन किया गया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि कुछ भी बनने से पहले इंसान बनें और मानवता का फर्ज निभाएं। यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल को पद्म भूषण मिलने पर जश्न मनाया गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली में आयो...