रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित करना झारखंड के लिए गर्व का विषय है। झारखंड आंदोलन, गरीब, शोषितों, वंचित तबके के सामाजिक-राजनीतिक आर्थिक उत्थान के लिए गुरुजी द्वारा चलाए गए आंदोलन और रचनात्मक कार्यों की तुलना नहीं की जा सकती। झारखंड वासियों की आकांक्षा थी कि राज्य और समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद करते हुए भारत सरकार उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करती। हम उम्मीद करते हैं कि उनके संघर्षों को याद करते हुए भारत सरकार इस दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी का व्यक्तित्व समाज और राज्य के लिए एक उदाहरण है। उनके आदर्शों पर चलकर ही आज झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सकता है। झारखंड वासियों के दिल में उनके सम्मान को देखते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.