पटना, फरवरी 25 -- राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों को मासिक मानदेय या आर्थिक सहायता देने पर सरकार विचार करेगी। बुधवार को नीरज कुमार व अन्य सदस्यों के ध्यानाकर्षण के जवाब में प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने सदन में यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, लेकिन सरकार इस मसले पर संवेदनशील है। भविष्य में इस मसले पर विचार किया जाएगा। पूरक प्रश्न में संजय प्रकाश ने कहा कि तेलंगाना, हरियाणा, ओडिशा में पद्म अवार्डियों को मानदेय मिल रहा है। इस पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हुई है। सरकार जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेगी। अफाक अहमद खां के ध्यानाकर्षण के जवाब में पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पटना के अटल पथ का निर्माण इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.