गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर। आगामी गणतंन्त्र दिवस 26 जनवरी 2027 पर क्षेत्र विशेष में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तिथि 26 मई 2026 अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित की गई है। आरएसओ आले हैदर ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जनपद गोरखपुर के इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ी, जिन्होंने ओलम्पिक/अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उपलब्धियां अर्जित की हों तथा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया हो, वे अपना पूर्ण बायोडाटा, फोटो सहित निर्धारित प्रारूप-पत्र पर व्यक्तित्व व कृतित्व (खेल से सम्बन्धित) के सम्बन्ध में 'साईटेशन' चार प्रतियों में कार्यालय को उपलब्ध करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- पद्म पुरस्कारों के लिए 26 मई तक होगा आवेदन उन्होंने बताया कि निर्ध...