बरेली, मई 28 -- पुरुषोत्तम मास की पद्मिनी एकादशी 27 मई को श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्व देव मंदिर श्यामगंज में धूमधाम से मनाई गई। देर शाम तक मंदिर प्रांगण में श्याम गुणगान किया गया। मंदिर के सर्वराकार पंडित सुशील पाठक ने बताया कि बाबा श्याम का शृंगार कोलकाता व बेंगलुरू से मंगाएं फूलों से किया गया। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। शाम को हुई भजन संध्या का शुभारंभ मोहन दीवाना ने अपने भजनों से किया। अमरीश, सीमा कटेरिया, सोनल चंचल, अभिराज सिंह द्वारा गाये भजनों पर सभी झूमने को मजबूर हुए। धर्मेन्द्र सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल, मनोज गुप्ता, रामबहादुर प्रजापति, राजेश कुमार, गौरव अरोरा, पवन मौर्य, सत्यवती पाठक, दीक्षा पाठक, श्रद्धा, माही समेत अन्य रहे। यह भी पढ़ें- श्याम मंदिर में बाबा का फूलों से महाशृंगार यह भी पढ़ें- पद्मिनी...