आगरा, मई 27 -- पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष में बुधवार को तीर्थ नगरी सोरों में पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। हरपदी गंगा में स्नान आदि कर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह के मंदिर में पूजा अर्चना की। गंगा मैया की परिक्रमा के बाद श्रद्धालु गंतव्य को रवाना हुए। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं फलाहार कराया, शरबत व प्रसादी बांटी। पंचकोसीय परिक्रमा बुधवार सुबह साढ़े छह बजे हर की पौड़ी स्थित भगवान वराह मंदिर से ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय के संयोजन में शुरू हुई। श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ते हुए वराह गोशाला, चक्रतीर्थ, सूर्यकुण्ड, चन्द्रकुण्ड, जयादेवी भद्रकाली मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, प्राचीन गृद्धवट, ग्राम देवी मंदिर, सीताराम मंदिर, तुलसीदास जन्मस्थान मंदिर, चौरासी...