पद्मावत ट्रेन से गिरकर प्रतापगढ़ के मजदूर की मौत
हरदोई, जुलाई 21 -- संडीला। संडीला-रहीमाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पद्मावत एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुए प्रतापगढ़ निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी विजय कुमार रविवार देर रात पद्मावत ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। सोमवार सुबह क्रॉसिंग के गेटमैन ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया। वहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल के पास मिले टूटे मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाकर परिजनों से संपर्क किया गया। इससे उसकी पहचान हो सकी। मंगलवार को पहुंचे मृतक के पिता मेवालाल ने बताया कि विजय कुमार रविवार शाम दिल्ली मजदूरी करने के लिए पद्मावत ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.