बरेली, जुलाई 26 -- पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीलीभीत रोड में सीबीएसई की यंग इंडिया कुलिनरी चैंपियनशिप 2026-27 के तहत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने नॉन-फायर कुकिंग और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने फायर कुकिंग श्रेणी में भाग लेकर पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रधानाचार्या ममता सक्सेना और उप-प्रधानाचार्या शिवानी सूरी ने सीबीएसई के निर्धारित मानकों के अनुसार किया। आयोजन के समन्वय में अर्शी और इशिता का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्या ममता सक्सेना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में कौशल, आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और उद्यमिता की भावना विकसित करती हैं। विद्यालय स्तर पर चयनित विजेता अब क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्कूल क...