पद्मावती ने आत्मनिर्भर बन 40 लोगों को दिया रोजगार
बलिया, जुलाई 22 -- बलिया। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना ने जिले की एक गृहणी को सफल उद्यमी बना दिया है। जनपद के विशुनपुरा (मानिकपुर) निवासिनी पद्मावती देवी ने योजना का लाभ लेकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि आज 40 अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। वह पहले अपने पति राजकुमार प्रजापति के साथ छोटे स्तर पर मिट्टी के बर्तन बनाती थीं। सीमित संसाधनों के कारण कारोबार का विस्तार नहीं हो पा रहा था। वर्ष 2020-21 में उन्होंने जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से संपर्क कर मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने दीये, कुल्हड़, गमले और अन्य सजावटी मिट्टी के उत्पादों का उत्पादन बढ़ाया। आज उनके उद्यम में 15 मशीनें संचालित हैं और उनके उत्पादों की आपूर्ति बलिया के अलावा देवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.