बांदा, मई 24 -- बांदा। जनपद में जखनी, पत्योरा व अधांव गांव के जल संरक्षण और तालाबों व कुओं ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पद्मश्री, जल गांव, वाटर हीरो जैसे अहम पुरस्कार दिलाए हैं। यहां के जिलाधिकारी भी सम्मानित हुए। अब यही तालाब हरियाली को मोहताज हैं। जिले में चिलचिलाती धूप और 48 डिग्री तापमान के बीच कभी न सूखने वाले तालाब भी जवाब दे रहे हैं। तालाबों के नीचे रोपित किए गए सैकड़ों पौधे ठूंठ के रूप में खड़े हैं। उपेक्षित इन तालाबों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। महुआ ब्लाक के जखनी गांव ने जल संरक्षण को लेकर पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान बनाई। यह भी पढ़ें- प्यासे पोखर, भटकते बेजुबान, बढ़ा जल संकट लबालब भरे गांव बड़ी दाई तालाब, रद्दू बाबा तालाब, रसिया तालाब, गड़रिया तालाब, नरसिंह तालाब, बड़ा तालाब और जखनिया तालाब गर्मी में ...