रांची, मार्च 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व 12 पड़हा राजा सह पद्मश्री सिमोन उरांव को सोमवार को विशु शिकार का आमंत्रण पड़हा प्रेमियों ने दिया। पद्मश्री ने चरवा उरांव को पड़हा व्यवस्था में योगदान पर सराहा। पद्मश्री सिमोन उरांव लकवाग्रस्त हैं। वह कहीं भी आने जाने में असमर्थ हैं। लेकिन उन्होंने इस परंपरागत ऐतिहासिक विशु शिकार को सफल बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने पड़हा प्रेमियों, महतो, पाहन पुजार, राजा, दीवान और कोटवार को आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...