पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का हार्ट अटैक से निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार, आयुर्वेद जगत में शोक
संवाददाता, अगस्त 8 -- देश के प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य, पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन के पूर्व निजी चिकित्सक और 'साक्ष्य आधारित आयुर्वेद' के जनक पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश (67) का शुक्रवार रात उत्तराखंड सीमा से सटे उनके पैतृक गांव सिकरौरा स्थित रिसर्च सेंटर 'रसशाला' में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। शनिवार दोपहर गांव में ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके निधन से देश-विदेश के आयुर्वेद और शोध जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से रुद्रपुर में निवास कर रहे वैद्य बालेंदु प्रकाश ने आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर कसने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव में जड़ी-बूटियों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.