रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मश्री माधुरी बख़वाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने मेले का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों एवं आगंतुकों से संवाद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकगायिका माधुरी बख़वाल ने कहा कि किसान मेले जैसे आयोजन किसानों को नई तकनीकों और कृषि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.