रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। मतदान केंद्र पर अव्यवस्था का शिकार पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त बलबीर दत्त भी बन गए। लिस्ट में नाम नहीं होने के चलते वे मतदान नहीं कर सके। उन्होंने कहा, इस बार अव्यवस्था ने मेरा रिकॉर्ड खराब कर दिया। 1957 से अब तक हुए सभी चुनाव में मैंने अपने मत का प्रयोग किया है। कभी भी मतदान से वंचित नहीं रहा। लेकिन इस बार के चुनाव ने मेरा यह अधिकार छीन लिया। उन्होंने कहा, हमेशा से गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल उनका केंद्र रहा है। सोमवार जब वोट डालने के लिए पहुंचे तो पर्ची में नाम नहीं था। पूछने पर मतदानकर्मी ने पुलिस लाइन जाने की सलाह दी। उन्होंने बैलेट पेपर से मतदान कराए जाने पर निराशा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...