पद्मश्री प्रो. वर्मा ने 'अचिंत्य' के महिला विशेषांक का किया लोकार्पण
वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान का महामना सभागार शुक्रवार को पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा के व्याख्यान, शोध और मातृशक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। विज्ञान संस्थान की हिन्दी प्रकाशन समिति की पत्रिका 'अचिंत्य 5.0 : महिला विशेषांक' का लोकार्पण पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा के साथ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट विद्वानों ने किया।संस्थान के छात्रों के संपादन और निर्देशन में प्रकाशित होने वाली विज्ञान पत्रिका 'अचिंत्य' का पांचवां संस्करण 'विज्ञान में महिलाएं' विषय पर केंद्रित है। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हिन्दी प्रकाशन समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब एक महिला विज्ञान के क्षेत्र में कदम रखती है, तो वह पूरे समाज की सोच बदल देती है। यह भी पढ़ें- प्रो. पीएस बियाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.