हल्द्वानी, मई 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। 'विज्ञान से समृद्धि की ओर, समाज के लिए विज्ञान' अभियान के तहत बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में अनुभवात्मक भौतिकी पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। भौतिक विज्ञानी प्रो. हरीश चंद्र वर्मा ने शिक्षकों को विज्ञान को सरल बनाने के मंत्र दिए। लाइव डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से दिखाया कि कैसे सीमित संसाधनों और कबाड़ के सामान से भी बेहतरीन प्रयोग किए जा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह बनकोटी ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में सीखी गई नवीन तकनीकों को स्कूलों तक पहुंचाएं। समन्वयक नरेंद्र कुमार सिवामी ने अनुभवात्मक अधिगम की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. नवल किशोर लोहनी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...