पद्मश्री प्रवीण कुमार क नाम पर मार्ग बनेगा
नोएडा, जुलाई 24 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । पद्मश्री एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के सम्मान में ग्राम गोविंदगढ़ में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के अंतर्गत लगभग 44 लाख की लागत से मार्ग बनेगा। शुक्रवार को इस मार्ग का शिलान्यास उनकी मां निर्दोष देवी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने प्रवीण कुमार के परिवार का स्वागत किया। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह मार्ग केवल ईंट, पत्थर और डामर से बनी सड़क नहीं होगी, बल्कि यह भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करने वाले गौरव, पद्मश्री एवं पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के संघर्ष, संकल्प और उपलब्धियों का जीवंत स्मारक बनेगी। यह मार्ग आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि सीमित संसाधन कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते, यदि लक्ष्य स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.