पद्मश्री ने टॉपर छात्रों को सम्मानित किया
बाराबंकी, मई 16 -- जैदपुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के मैनेजर राकेश वर्मा ने किया। इस मौके पर पद्मश्री राम सरन वर्मा, डॉ. खुशी राम वर्मा, चन्द्र प्रकाश वर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान पाने वाली छात्रा अंशिका वर्मा, आदिति वर्मा व परी वर्मा को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के मेरिट में आने वाले अन्य छात्र- छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके कुमकुम वर्मा, अखिलेश, शालनी मिश्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.