गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पद्मश्री डॉ. रामदरश मिश्र की स्मृति में 'रामदरश मिश्र स्मृति कवि सम्मेलन' गुरुवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित किया गया। आयोजन का उद्देश्य रामदरश मिश्र के साहित्यिक अवदान को स्मरण करते हुए उनकी रचनात्मक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य रामदेव शुक्ल ने की। वहीं, मुख्य अतिथि डॉ. ओम निश्चल तथा डॉ. आधा प्रसाद द्विवेदी एवं आचार्य मुकेश श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान सुभाष चन्द्र यादव की पुस्तक 'केहु केतनो दुलारी बाकिर माई ना होई' का लोकार्पण भी किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आचार्य रामदेव शुक्ल ने रामदरश मिश्र के साहित्य को भारतीय जीवन और लोक-संवेदना से गहराई से जुड़ा हुआ बताते हुए कहा कि उनका रचनात्मक संसार सामान्य जन के अनुभवों ...