पद्मश्री डॉ. एचसी वर्मा ने विज्ञान शिक्षकों को दिए नवाचार के गुर
नैनीताल, मई 14 -- भीमताल। पद्मश्री डॉ. हरीश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में नैनीताल जिले के विज्ञान शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विज्ञान शिक्षण को रोचक, प्रयोगात्मक और विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एचसी वर्मा, भवानी शंकर कांडपाल, डायट प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य एवं गिरिजा शंकर जोशी रहे। इस दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि विज्ञान को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विज्ञान को सरल, व्यावहारिक औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.