प्रयागराज, फरवरी 3 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से परेड ग्राउंड स्थित संस्कार भारती के पंडाल में चल रही सांस्कृतिक संध्या 'चलो मन गंगा यमुना तीर' में मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित हरियाणा के महावीर सिंह गुड्डू ने भक्ति की सरिता बहाई। उन्होंने अपने सुरीले स्वर में 'शिव लहरी.. बोल बम, बोल बम' की तान छेड़ी तो श्रोता झूम उठे। फिर उन्होंने 'चंदन की मेरी बांसुरी', 'पानी अली पानी पिया दे', 'मेरे मन में बस गयो श्याम सांवरिया' जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। श्रोताओं की मांग पर गायक ने 'मेरे देश की धरती सोना उगले' व 'मेरा रंग दे बसंती चोला' की प्रस्तुति की तो हर किसी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। भोजपुरी गायक राजेश तिवारी ने 'हमें संगम घुमाई दा देहाती रसगुल्ला खिलाई दा', 'काशी से आई ए लखनऊ छोड़ के'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.