प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के 40वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विरासत कला उत्सव का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। केंद्र के सभागार में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा व पद्मश्री से सम्मानित उस्ताद फैयाज वसिफ्फुद्दीन डागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पद्मश्री के शास्त्रीय गायन राग श्री चौताल की बंदिश 'कुंजन में रचो रास' व राग देश में धमार की बंदिश की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रोता वाह-वाह करते नजर आए।प्रख्यात बांसुरी वादक पं. चेतन जोशी ने बांसुरी की धुन का आगाज राग रागेश्वरी में आलाप, जोड़ व झाला से किया। तीन ताल की मध्य लय बंदिश झननन बाजे मोरी पायलिया की प्रस्तुति से समा बांधा तो होली के मौसम में हृदय को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.