मुरादाबाद, जून 12 -- तेइस जून को पद्मश्री पुरस्कार वितरण समारोह राष्ट्रपति भवन में होगा जिसमें मुरादाबाद के शिल्पकार चिरंजीलाल यादव को पद्मश्री से पुरस्कृत किया जाएगा। चिरंजीलाल यादव ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए समारोह में उपस्थित होने का आमंत्रण एक सप्ताह पहले मिल चुका है। पुरस्कार 23 को मिलेगा लेकिन, वह 25 जून तक दिल्ली में सरकार के मेहमान रहेंगे। पुरस्कृत हस्तियों को दिल्ली में विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...