जमशेदपुर, मार्च 22 -- झारखंड स्टेट पद्मशाली संगम का श्री भवानारुषि स्वामी पूजा उत्सव एग्रिको में धूमधाम से संपन्न जमशेदपुर । झारखंड राज्य पद्मशाली संगम के तत्वावधान में आज एग्रिको क्लब हाउस में श्री भवानारुषि स्वामी पूजा का विधि विधान के साथ आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए पद्मशाली समुदाय के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी परंपराओं को जीवंत किया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री भवानारुषि स्वामी की विशेष पूजा से हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को सहेजना और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से रूबरू कराना था।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पद्मशाली संगम (एबीपीएस) हैदराबाद के अध्यक्ष कंडागटला स्वामी ने अपने संबोधन मे...