जमशेदपुर, मार्च 23 -- झारखंड राज्य पद्मशाली संगम के तत्वावधान में एग्रिको क्लब हाउस में श्री भवानारुषि स्वामी पूजा का आयोजन रविवार को हुआ। इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम में झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पद्मशाली समुदाय के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री भवानारुषि स्वामी की विशेष पूजा से हुई। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समुदाय की सांस्कृतिक जड़ों को सहेजना और नई पीढ़ी को समृद्ध विरासत से रूबरू कराना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पद्मशाली संगम (एबीपीएस) हैदराबाद के अध्यक्ष कंडागटला स्वामी ने अपने संबोधन में समाज की एकता और आध्यात्मिक चेतना पर बल दिया। कार्यक्रम के सम्मानित अतिथियों में एबीपीएस के महासचिव वनपिल्ली वेंकट राव और राय...