सीतापुर, मार्च 19 -- बिसवां। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार पद्माकांत शर्मा प्रभात को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा कला समीक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पद्माकांत शर्मा प्रभात के बिसवां आगमन पर पंडित कन्हैया लाल गीता विद्यालय सेठगंज की ओर से प्रबंधक पवन कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य आनन्द मिश्र द्वारा फूल, माला व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर अश्वनी त्रिपाठी, मधुकर वर्मा, अतुल त्रिवेदी, शिक्षक आलोक मिश्रा, शिक्षिका रेनू वर्मा, अवंतिका तिवारी, सेजल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...