प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- पदोन्नत सफाई नायकों को नियुक्ति पत्र नहीं देने के विरोध में मंगलवार को सफाई मजदूर एकता मंच (एक्टू से संबद्ध) ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। मंच ने सफाई कर्मचारी से सफाई नायक पदोन्नति प्रक्रिया का आधिकारिक परीक्षा परिणाम घोषित कर तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। इस मुद्दे पर मंच की ओर से नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को ज्ञापन सौंपा गया। यूनियन के सदस्य महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी से मिले। मंच के पदाधिकारियों से सफाई नायकों को नियुक्ति पत्र नहीं देने की शिकायत सुनने के बाद महापौर ने मामले को सुलझाने के लिए दो दिन का समय मांगा है। मंच के अध्यक्ष बलराम सिंह पटेल ने नगर निगम प्रशासन नियुक्ति पत्र जारी नहीं करने के पीछे पदोन्नति को निरस्त करने की संभावना जताई। मंच के एक सदस्य ने बताया कि नगर आयुक्त कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.