लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पदोन्नति में आरक्षण मामले पर आठ लाख कर्मचारियों के बीच जल्द ही आंदोलन चलाया जाएगा। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने इसकी घोषणा की है। अवधेश ने कहा कि आरक्षण समर्थक कर्मचारियों के बीच प्रदेशव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।अवधेश ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए कि पदोन्नति में आरक्षण का 117वां संविधान संशोधन विधेयक 14 वर्षों से लंबित क्यों है? उन्होंने कहा कि यह विधेयक राज्यसभा से वर्ष 2012 में पास हो चुका है। उसके बाद इसे लोकसभा में लाया तक नहीं गया। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था खत्म होने से बड़ी संख्या में दलित कर्मचारियों को नुकसान हुआ।पदावनत यह भी पढ़ें- 'चोर दरवाजे से आरक्षण खत्म करने की योजना रच रही मोदी सरकार'! 8.24 लाख वैकेंसी की बात उछाल खर...