धनबाद, मई 7 -- बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र में गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर पदोन्नति पाने वाले सात अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान संतानु शील, गौतम किशोर, संजीत माजी, गौतम कुमार, इशान चरण पहाड़ी, अजीत सिंह यादव और हीरानंद राउत को सम्मानित किया गया। पदोन्नत अधिकारियों ने इस सम्मान के लिए प्रबंधन का आभार जताते हुए भविष्य में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में परवेज आलम, अनिल कुमार, अरिंदम कुंडू, संतोष कुमार मालवीय, दीपक कुमार सिंह, अजय कुमार विश्वकर्मा और अशीष कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.